पालक-गाजर रायता बनाने के लिए सामग्री:(लोगों के लिए-4)
1 टी स्पून सरसों के दाने, 1 कप पालक (बारीक कटा), 3/4 कप गाजर (कद्दूकस की हुई), 1 कप दही, 1 टी स्पून चीनी, 1-2 हरी मिर्च, 1 टे.स्पून तेल, नमक स्वादानुसार।
पालक गाजर रायता बनाने की विधि :
फ्राइंग पैन में तेल गर्म करें इसमें सरसों के दाने डाल दें जब दाने चटकने लगे तो आंच से उतार लें। अब पालक, गाजर, चीनी, हरी मिर्च और दही को सरसों और तेल के छौंक में डाल दें 2-3 मिनट तक चलायें। स्वादानुसार नमक मिलायें और ठंडा कर सर्व करें।


















