You are here: Home Most Popular Poetry/शायरी वो जिस के पास रहता था दोस्तों का हुजूम

cgspice.com

वो जिस के पास रहता था दोस्तों का हुजूम

E-mail Print
User Rating: / 1
PoorBest 

खाली हाथों को कभी गौर से देखा है फराज

किस तरह लोग लकीरों से निकल जाते हैं ।

जाने वाले को न रोको कि भरम रह जाए

तुम पुकारो भी तो कब उसको ठहर जाना है ।

सिर्फ ये सोच कर तुमसे मुहब्बत करते हैं फराज

मेरा तो कोई नहीं, तुम्हारा तो कोई हुआ ।

वो जिस के पास रहता था दोस्तों का हुजूम

सुना है फराज, कल रात एहसास-ए- तनहाई में मरा ।

-अहमद फ़राज़

ख़्वाब मरते नहीं

ख़्वाब दिल हैं न आँखें न साँसें के जो
रेज़ा-रेज़ा हुए तो बिखर जायेंगे
जिस्म की मौत से ये भी मर जायेंगे


ख़्वाब मरते नहीं
ख़्वाब तो रौशनी हैं, नवा हैं, हवा हैं
जो काले पहाड़ों से रुकते नहीं 
ज़ुल्म के दोज़ख़ों से भी फुँकते नहीं
रौशनी और नवा और हवा के आलम 
मक़्तलों में पहुँच कर भी झुकते नहीं

ख़्वाब तो हर्फ़ हैं
ख़्वाब तो नूर हैं
ख़्वाब तो सुक़्रात हैं
ख़्वाब मंसूर हैं

-अहमद फ़राज़

 


बेवफ़ा हो जायें 

इस से पहले के बेवफ़ा हो जायें
क्यों न ऐ दोस्त हम जुदा हो जायें

तू भी हीरे से बन गया पत्थर
हम भी कल क्या से क्या हो जायें

हम भी मजबूरियों का उज़्र करें
और कहीं और मुब्तला हो जायें

इश्क़ भी खेल है नसीबों का
ख़ाक हो जायें किमिया हो जायें

अब के गर तू मिले तो हम तुझ से
ऐसे लिपटें तेरी क़बा हो जायें

बन्दगी हम ने छोड़ दी है ‘फराज़’
क्या करें लोग जब ख़ुदा हो जायें

 

-अहमद फ़राज़

 

 

 

More Popular Articles


 

Add comment


Security code
Refresh

Astrology - ज्‍योतिष

Marriage life and Astrology - ज्योतिष और वैवाहिक सुख

Marriage life and Astrology - ज्योतिष और वैवाहिक सुख

विवाह समाज द्वारा स्थापित एक प्राचीनतम परम्परा है जिसका उद्देश्य काम -संबंधों को मर्यादित करके सृष्टि की रचना में सहयोग ...
More on Astrology - ज्‍योतिष

Jokes

Husband and Wife in court : divorce

Husband and Wife in court : divorce

Scene: Husband and Wife in court getting a divorce. The problem was who should get custody of the child? ...
More on Jokes

Beauty & Style

Marriage & Relationship