You are here: Home Most Popular Poetry/शायरी हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए - दुष्यन्त कुमार

cgspice.com

हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए - दुष्यन्त कुमार

E-mail Print
User Rating: / 1
PoorBest 

हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए,
इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए।

आज यह दीवार, परदों की तरह हिलने लगी,
शर्त लेकिन थी कि ये बुनियाद हिलनी चाहिए।

हर सड़क पर, हर गली में, हर नगर, हर गाँव में,
हाथ लहराते हुए हर लाश चलनी चाहिए।

सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं,
मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए।

मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही,
हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए।

More Popular Articles


 

Add comment


Security code
Refresh

Astrology - ज्‍योतिष

Marriage life and Astrology - ज्योतिष और वैवाहिक सुख

Marriage life and Astrology - ज्योतिष और वैवाहिक सुख

विवाह समाज द्वारा स्थापित एक प्राचीनतम परम्परा है जिसका उद्देश्य काम -संबंधों को मर्यादित करके सृष्टि की रचना में सहयोग ...
More on Astrology - ज्‍योतिष

Jokes

Husband and Wife in court : divorce

Husband and Wife in court : divorce

Scene: Husband and Wife in court getting a divorce. The problem was who should get custody of the child? ...
More on Jokes

Beauty & Style

Marriage & Relationship