You are here: Home Most Popular Poetry/शायरी तुम्हारी अंजुमन से उठ के दीवाने कहाँ जाते - क़तील शिफ़ाई

cgspice.com

तुम्हारी अंजुमन से उठ के दीवाने कहाँ जाते - क़तील शिफ़ाई

E-mail Print
User Rating: / 1
PoorBest 

तुम्हारी अंजुमन से उठ के दीवाने कहाँ जाते
जो वाबस्ता हुए तुमसे वो अफ़साने कहाँ जाते

निकल कर दैर-ओ-क़ाबा से अगर मिलता न मैख़ाना
तो ठुकराए हुए इन्साँ ख़ुदा जाने कहाँ जाते

तुम्हारी बेरुख़ी ने लाज रख ली बादाख़ाने
की
तुम आँखों से पिला देते तो पैमाने कहाँ जाते

चलो अच्छा हुआ काम आ गयी दीवानगी अपनी
वगरना हम ज़माने को ये समझाने कहाँ जाते

‘क़तील’ अपना मुक़द्दर ग़म से बेग़ाना
अगर होता
तो फिर अपने-पराए हमसे पहचाने कहाँ जाते


 

Add comment


Security code
Refresh

Astrology - ज्‍योतिष

Marriage life and Astrology - ज्योतिष और वैवाहिक सुख

Marriage life and Astrology - ज्योतिष और वैवाहिक सुख

विवाह समाज द्वारा स्थापित एक प्राचीनतम परम्परा है जिसका उद्देश्य काम -संबंधों को मर्यादित करके सृष्टि की रचना में सहयोग ...
More on Astrology - ज्‍योतिष

Jokes

Husband and Wife in court : divorce

Husband and Wife in court : divorce

Scene: Husband and Wife in court getting a divorce. The problem was who should get custody of the child? ...
More on Jokes

Beauty & Style

Marriage & Relationship

Siddhartha Communication