You are here: Home Most Popular Poetry/शायरी दिल-ए-नादान तुझे हुआ क्या है - ग़ालिब

cgspice.com

दिल-ए-नादान तुझे हुआ क्या है - ग़ालिब

E-mail Print
User Rating: / 0
PoorBest 

दिल-ए-नादान तुझे हुआ क्या है
आख़िर इस दर्द कि दवा क्या है।

हम हैं मुश्ताक और वो बेज़ार
या इलाही ये माजरा क्या है।

मैं भी मुँह मे ज़बान रखता हूँ
काश पूछो कि मुद्दा क्या है।

जब कि तुझ बिन नही कोई मौजूद
फिर ये हंगामा ए खुदा क्या है।

हमको उनसे वफ़ा की है उम्मीद
जो नहीं जानते वफ़ा क्या है।

जान तुम पर निसार करता हूँ
मैं नहीं जानता दुआ क्या है।

मैंने माना कि कुछ नहीं ग़ालिब
मुफ़्त हाथ आये तो बुरा क्या है ।

More Popular Articles


 

Add comment


Security code
Refresh

Astrology - ज्‍योतिष

Marriage life and Astrology - ज्योतिष और वैवाहिक सुख

Marriage life and Astrology - ज्योतिष और वैवाहिक सुख

विवाह समाज द्वारा स्थापित एक प्राचीनतम परम्परा है जिसका उद्देश्य काम -संबंधों को मर्यादित करके सृष्टि की रचना में सहयोग ...
More on Astrology - ज्‍योतिष

Beauty & Style

Marriage & Relationship