सब का एहसान उठाने की ज़रूरत क्या है
साथ तुम हो तोः ज़माने की ज़रूरत क्या है
दिल से तय कर के किसी रोज़ अल्लग हो जाओ
छोड़ना है तोः बहाने की ज़रूरत क्या है
कया हुआ उस से जो पहले सा ताल्लुक ना रहा
शहर को छोड़ के जाने की ज़रूरत क्या है
मसला दोनों का है तै भी करेंगे दोनों
शहर को बीच में लाने की ज़रूरत क्या है
ख्वाहिशें दिल से निकल आयें तोः हैरत कैसी
इन् परिंदों को ठिकाने की ज़रूरत क्या है
फूल को शोर मचाते कभी देखा है 'कमर'
तुम हो खुसबू तोः बताने की ज़रूरत क्या है


















